Home Hindi LPU छात्रों के प्रदर्शन पर बड़ा अपडेट, 5 युवक गिरफ्तार; ‘दतार’ बरामद...

LPU छात्रों के प्रदर्शन पर बड़ा अपडेट, 5 युवक गिरफ्तार; ‘दतार’ बरामद होने का दावा

September 28,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवकों के पास से ‘दतार’ बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान बनी स्थिति और पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं।