17 July 2026 Fact Recorder
National Desk: मुंबई में मिलावटी दूध के मामले को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने उन प्लांट्स और फैक्ट्रियों पर छापेमारी की, जहां कथित तौर पर मिलावटी दूध की पैकेजिंग किए जाने की जानकारी मिली थी।
कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर जांच की गई और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर आवश्यक कदम उठाए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।













