Home Health फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों में मिली भारी लापरवाही

फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों में मिली भारी लापरवाही

August 10,2026 Fact Recorder

Health Desk:  फूड सेफ्टी विभाग ने कई होटलों में इंस्पेक्शन के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का खुलासा किया। यूबी सिटी स्थित होटल स्काई में जांच के दौरान 45 किलो सड़ा हुआ चिकन, 6 किलो वेजिटेबल कटलेट और 15 लीटर इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल बरामद किया गया।

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता में सामने आई इस लापरवाही के बाद विभाग ने कार्रवाई की। जांच अभियान से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।