Home Bollywood पंजाबी सिनेमा को बड़ा झटका, जसबीर गोरा का नि*धन

पंजाबी सिनेमा को बड़ा झटका, जसबीर गोरा का नि*धन

Mohali 21 Oct 2026 Fact Recorder

Punjab Desk :  पंजाबी फिल्म और टेलीविजन जगत के जाने-माने सिनेमैटोग्राफर (DOP) जसबीर गोरा का बीती देर शाम नि*धन हो गया। उनके अचानक चले जाने से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने अपने काम और प्रतिभा के दम पर फिल्म जगत में एक खास पहचान बनाई थी।

‘नॉर्थ जोन फिल्म एंड टीवी सिनेमैटोग्राफर्स एसोसिएशन’ के चेयरमैन जसबीर सिंह जस्सी, शिवतार शिव, करण बराड़ और संस्था के अन्य सदस्यों ने उनके नि*धन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जसबीर गोरा की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

मोहाली में होगा अंति*म सं*स्कार

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, जसबीर गोरा का अंति*म संस्का*र आज दोपहर 1 बजे मोहाली के श्मशान घाट में किया जाएगा।

जसबीर गोरा पंजाबी फिल्म जगत की एक सम्मानित शख्सियत थे। उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में ‘मिट्टी दा बावा’ (2019), ‘मजदूर’ और ‘शौंकी सरदार’ (2025) शामिल हैं।

रतन औलख ने जताया दुख

अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रतन औलख ने जसबीर गोरा के नि*धन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना पंजाबी सिनेमा के लिए बेहद दुखद खबर है। उन्होंने कहा कि जसबीर एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर होने के साथ-साथ नेकदिल इंसान भी थे। उन्हें उनके साथ कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिला।

रतन औलख ने बताया कि दोनों 31 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक फिल्म की शूटिंग के लिए फिर से साथ काम करने वाले थे, लेकिन जसबीर गोरा के अचानक नि*धन से यह योजना अधूरी रह गई।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अरदास की कि वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।