Home Punjabi Ludhiana, Samrala, Fake Fire Brigade Officials, Demanding Bribe, NOC | Khamano Shopkeeper |...

Ludhiana, Samrala, Fake Fire Brigade Officials, Demanding Bribe, NOC | Khamano Shopkeeper | लुधियाना में फर्जी फायर ब्रिगेड कर्मी बनकर मांगी रिश्वत: एनओसी के लिए 20 हजार मांगे, पहली किश्त के बहाने ठगे 5 हजार – Khanna News

फर्जी फायर ब्रिगेड कर्मी रिश्वत लेते सीसीटीवी में कैद।

लुधियाना के समराला में दो लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मी बनकर एक दुकानदार से एनओसी के बदले रिश्वत मांगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने पहली किश्त में 5 हजार रुपए की रिश्वत ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में

.

जानकारी के अनुसार खमाणों के दुकानदार मनीष ने फायर ब्रिगेड से एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने नियमानुसार फीस भी जमा करवा दी थी। इसके बाद प्रेम कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन कर खुद को फायर ब्रिगेड कर्मी बताया। वह दूसरे व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंचा।

20 हजार रुपए की मांग की

दोनों ने फाइल में खामियां बताते हुए 20 हजार रुपए की मांग की। बातचीत के बाद 15 हजार रुपए में डील तय हुई। दुकानदार के भाई से पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपए ले लिए गए। जब मनीष ने जांच की तो पता चला कि दोनों में से कोई भी फायर ब्रिगेड का कर्मचारी नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी

नगर कौंसिल खमाणों के ईओ बलवीर सिंह गिल ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने मनीष की शिकायत पुलिस को भेज दी है। खमाणों थाना के एएसआई मोहन सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।