Home Himachal Himachal News: Kullu Banjar Private bus accident 5 injure Update | कुल्लू...

Himachal News: Kullu Banjar Private bus accident 5 injure Update | कुल्लू में प्राइवेट बस हादसे में 5 घायल: बंजार में स्किड होने से सड़क से बाहर पलटी, 45 यात्री सवार थे – Patlikuhal News

कुल्लू के बंजार में दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में आज सुबह एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस बाड़ी रोपा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार को भर्ती किया गया है

.

घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के वक्त बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्किड होने के कारण यह हादसा हुआ। सभी घायलों को तत्काल बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। जैसे ही बस सड़क से बाहर पटली, बस के भीतर सवारियों में चीख पुकार मचनी शुरू हो गई।

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यहां देखे हादसे की फोटो…

कुल्लू में गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस दुर्घटना का शिकार।

कुल्लू में गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस दुर्घटना का शिकार।

कुल्लू में गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस।

कुल्लू में गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस।

कुल्लू में गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस का एक्सीडेंट।

कुल्लू में गाड़ा गुशेणी से बंजार जा रही प्राइवेट बस का एक्सीडेंट।