Home Gallery समाधान समारोह के तहत मामलों के प्रस्तुतिकरण की अंतिम तिथि

समाधान समारोह के तहत मामलों के प्रस्तुतिकरण की अंतिम तिथि

मण्डी, 30 जून 2026 Fact Recorder

National Desk :     अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डी, श्री विवेक कायस्थ ने यहां बताया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा समाधान समारोहके अंतर्गत मामलों को संदर्भित करने के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी गई है। सभी सेवा ग्रहणकर्ताओं, वादकारियों तथा एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड (एओआर) को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक वादकारी एवं  एओआर अपने मामलों को समाधान समारोह के अंतर्गत विचारार्थ प्रस्तुत करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध “SAMADHAN SAMAROH” (समाधान समारोह) टैब के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 है। 

यह समयविस्तार अधिकाधिक वादकारियों एवं  एओआर को अपने मामले प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे विस्तारित अवधि का लाभ उठाएं तथा इस संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र वादकारी एवं एआर इस अवसर का लाभ प्राप्त कर सकें।