Hindi English Punjabi

Kurukshetra Rajya Sabha MP Invited Celebrate Parshuram Birth Anniversary | कुरुक्षेत्र में राज्यसभा सांसद ने परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया: बोले- पहलगाम आतंकी हमला अमानवीय घटना, दुश्मनों को दिया जाएगा तगड़ा जबाव – Kurukshetra News

12

राज्यसभा सांसद का तिलक लगाकर स्वागत करते ब्राह्मण समाज के लोग।

कुरुक्षेत्र में देर शाम राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 27 अप्रैल को होने वाले परशुराम जन्मोत्सव समारोह का न्योता दिय

सांसद ने कहा कि यह आयोजन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रदेशभर में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। समाज खासकर युवा वर्ग इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

दुश्मनों को दिया जाएगा तगड़ा जबाव

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अमानवीय घटना है। इस दुख की घड़ी में पूरा भारत हमले में मारे गए लोगों के साथ खड़ा है। इस दुख को सबने महसूस किया है। भारत आतंकवादियों को मुंह तोड़ जबाव देगा। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ कुछ हरकत करता है तो उसका भुगतान तो उसे करना होगा।

आंख में आंख डाल बात करेगा भारत

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दोहराते हुए कहा कि भारत अब आंख झुकाकर नहीं, बल्कि आंख में आंख डालकर बात करेगा। देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भारत अपनी और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। वहां अराजकता का माहौल है।