Home Haryana Kurukshetra Land Gita Status Dham CM Saini Update | Kurukshetra News |...

Kurukshetra Land Gita Status Dham CM Saini Update | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र-लैंड ऑफ गीता को मिलेगा धाम का दर्जा: नए विक्रमी संवत पर CM का ऐलान; बोले- काफी पहले करना चाहिए था; अधिसूचना जारी करेंगे – Haryana News

ब्रह्मसरोवर की आरती करते सीएम नायब सैनी।

हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी कुरुक्षेत्र को नए विक्रमी संवत पर बड़ी सौगात मिली। ब्रह्मसरोवर पर नए विक्रमी संवत की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र धाम बनाने का ऐलान किया। सीएम अचानक इस कार्यक्रम में

सीएम बोलें- कुरुक्षेत्र बनेगा धाम पत्रकारों से बातचीत में सीएम नायब सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को “कुरुक्षेत्र धाम” का दर्जा बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन इस विषय पर पहले किसी ने विचार नहीं किया। अब संत-महात्माओं और स्वामी ज्ञानानंद के आग्रह पर सरकार ने इस पर निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य सरकार अधिसूचना जारी करेगी। हरियाणा सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम बोले- नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

सीएम बोले- नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

कुरुक्षेत्र की धरा से गीता का प्राकट्य हुआ

सीएम ने कहा कि कुरुक्षेत्र को “लैंड ऑफ गीता” कहा जाता है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता का प्राकट्य हुआ है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। विश्व में गीता के कारण कुरुक्षेत्र की पहचान है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

संस्थाओं ने आभार जताया जियो गीता के साथ-साथ शहर की 100 से अधिक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से नव वर्ष (नव संवत) पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा समेत कई नेता मौजूद रहे। संस्थाओं ने कुरुक्षेत्र को धाम का दर्जा देने की घोषणा पर सीएम नायब सैनी का आभार व्यक्त किया।