Home Hindi पेपर लीक मुद्दे पर पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर खरगे का...

पेपर लीक मुद्दे पर पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर खरगे का पलटवार, बोले- सदन में आकर दें जवाब

24 July 2026 Fact Recorder

National Desk:  पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते हैं, तो उन्हें संसद के भीतर आकर बयान देना चाहिए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “अगर उन्हें कुछ बोलना है, तो उन्हें सदन में बोलना चाहिए। तभी हम उनकी बात को असली मानेंगे।”

उन्होंने कहा कि संसद जनता के मुद्दों पर चर्चा का सर्वोच्च मंच है और सरकार को महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में जवाब देना चाहिए। विपक्ष लगातार पेपर लीक मामले पर सरकार से जवाब और चर्चा की मांग कर रहा है।

पेपर लीक को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच विपक्ष का कहना है कि सरकार को संसद में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, जबकि सरकार इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून लाने की बात कह चुकी है।