Home Haryana Karnal-police-arrests-two-accused-Sadar-bazaar-firing-case-update | करनाल सदर बाजार में तोड़फोड़-फायरिंग करने वाले काबू: गुप्त सूचना...

Karnal-police-arrests-two-accused-Sadar-bazaar-firing-case-update | करनाल सदर बाजार में तोड़फोड़-फायरिंग करने वाले काबू: गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड, दोनों पर पहले से कई केस दर्ज – Gharaunda News

करनाल जिला पुलिस ने सेक्टर-12 से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर बाजार क्षेत्र में तोड़फोड़ और फायरिंग की वारदात में शामिल आरोपी शहर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस चौकी सदर बाजार के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सती

50 लोगों ने किया था दो घरों पर हमला

करनाल के सदर बाजार में 19 जनवरी की रात को घसियारे मोहल्ले के करीब 50 लोगों ने दो घरों पर हमला कर दिया। आरोप था कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर, लाठियों और तलवारों से हमला किया और तीन राउंड फायरिंग की। पीड़ित महिलाओं शर्मिला और धन देवी ने पुलिस को बताया कि बैटरी, सौरभ, बादल और अन्य लोगों ने उनके घरों में तोड़फोड़ की, बाइक जला दी और दरवाजे तोड़ दिए।

हमलावर पहले भी कर चुके वारदात

महिलाओं ने बताया कि हमलावर पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इस बार गोलियां चलने से उनकी जान को गंभीर खतरा है। सूचना पर पुलिस चौकी सदर बाजार के हेड कॉन्स्टेबल गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बैटरी, सौरभ, बादल समेत अन्य के खिलाफ धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2), 333 बीएनएस और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अनुज उर्फ बैटरी और सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों के खिलाफ पहले भी झगड़े और हिंसा के कई मामले दर्ज हैं। यह वारदात भी आपसी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि 27 मार्च की देर शाम को आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की, जिसमें उनके अन्य मामलों की जानकारी भी सामने आई।

पुलिस ने आज दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।