Hindi English Punjabi

Kangra Palampur Woman Mudder 3 Accuse Arrest News Update | कांगड़ा में महिला की हत्या करने वाले 3 गिरफ्तार: बिहार के रहने वाले, चेहरा कुचलकर शव जंगल में फेंका था – Dharamshala News

11

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।

कांगड़ा जिले के पालमपुर में महिला हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और पैसों की जबरन वसूली का मामला है।

.

आरोपियों ने महिला को सुनसान जंगल में ले जाकर हत्या की। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने पीड़िता का चेहरा कुचल दिया। शव को जंगल में फेंक दिया गया। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए महिला के सामान और हथियारों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

पुलिस ने महिला की पहचान उसके शरीर पर बने टैटू और एक गुमशुदगी रिपोर्ट से की। जांच के दौरान पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। इससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से मुख्य आरोपी को दिल्ली से पकड़ा। दो अन्य आरोपियों को पालमपुर से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी अभी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करेगी।