Hindi English Punjabi

कैथल में विवाहिता दो बच्चों सहित लापता: दोपहर को घर से चली गई, पति गया हुआ था बाहर, वापस आया तो बच्चे नहीं मिलेl

7

24/April/2025 Fact Recorder

कैथल में ढांड थाना के तहत आने वाले एक गांव में 32 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई। वह अपने साथ 10 व 3 साल के दो बच्चों को भी ले गई। इस दौरान उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। जैसे ही घर आया तो पत्नी व बच्चे नहीं मिले। इस संबंध में युवक अपनी शिकायत लेकर थानl

दोपहर को आया वापस

ढांड थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को वह अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे वापस आया तो देखा की उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। दो बच्चे भी घर पर नहीं मिले।

स्वयं ढूंढने का किया प्रयास

उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई। उसने अपने स्तर पर पत्नी व बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया। रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी व बच्चों को ढूंढा जाए।

ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत पर लापता का केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता और बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से माले की गहनता से जांच की जा रही है।