18 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Business Desk: Arisinfra Solutions IPO आज खुलेगा, GMP 25 रुपये तक पहुंचा — जानिए पूरी डिटेल Arisinfra Solutions का IPO आज सुबह 10 बजे से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है और यह 20 जून तक जारी रहेगा। यह मेनबोर्ड कैटेगरी का IPO है, जिसपर निवेशकों की खास नजर है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज सुबह 8:47 बजे 25 रुपये दर्ज किया गया है, जो इस आईपीओ की लोकप्रियता को दर्शाता है।
Arisinfra Solutions IPO की मुख्य जानकारी
प्राइस बैंड: ₹210 से ₹222
लॉट साइज: 67 शेयर
न्यूनतम निवेश: ₹14,874
कुल जुटाने का लक्ष्य: ₹499.60 करोड़
न्यूनतम से अधिकतम निवेश: 1 से 13 लॉट (₹14,874 से ₹1,93,362 तक)
रजिस्ट्रार: MUFG Intime Private Limited
अलॉटमेंट की तारीख: 23 जून 2025 (अलॉटमेंट के लगभग एक हफ्ते बाद लिस्टिंग होती है)
साथ ही आज Influx Healthtech का IPO भी खुलेगा
आज Influx Healthtech का IPO भी शुरू होगा, जो SME कैटेगरी में है। इसका प्राइस बैंड ₹91 से ₹96 है, और लॉट साइज 1200 शेयर का होगा। इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम ₹1,15,200 की जरूरत होगी। यह IPO भी 20 जून तक खुला रहेगा।