Home Hindi आंगनबाड़ी सहायिका के लिए साक्षात्कार अब 15 जनवरी को

आंगनबाड़ी सहायिका के लिए साक्षात्कार अब 15 जनवरी को

मण्डी 07 जनवरी: Fact Recorder

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी ने बताया कि उपमंडल बालीचौकी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नगवांई, शाढ़ीधार, पीपसु तथा उखलधार में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद हेतु जो साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय, बालीचौकी में 13 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे निर्धारित किए गए थे, उन्हें अब 15 जनवरी, 2025 को निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-225540 में सम्पर्क किया जा सकता है।