18 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Rashifal Desk: 18 जून, बुधवार: शुभ पद्म योग के साथ प्रीति और आयुष्मान योग भी बना है। आज कई राशियों के लिए लक्ष्यों की प्राप्ति का दिन होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे कुछ राशिवालों को खास भाग्य साथ मिलेगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन खर्चों से भरा रहेगा। अपने कामों में संयम बरतें और मनमानी हरकतों से बचें, जिससे परेशानी न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कोई अटका हुआ काम भी पूरा होगा। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुशियों भरे पल बिताएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी के लेन-देन में सावधानी बरतें। सरकारी कार्यों में ध्यान रखें। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। विरोधी की बातों में न आएं। घूमने-फिरने के दौरान लाभकारी जानकारी मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि:
भाग्य आपके साथ है। टीमवर्क से कार्य सफल होगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। पिताजी आपकी सलाह ले सकते हैं। व्यापार में योजना सफल होगी। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा।
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि:
आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत में समय बिताएं। यदि कोई समस्या थी, तो दूर होगी। नया वाहन खरीदने का अवसर मिलेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें, लेकिन पेट का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि:
खुशियों से भरा दिन है। उधार का लेन-देन टालें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। लापरवाही न करें। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पुरस्कार भी मिल सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें।
शुभ रंग: बैंगनी
कन्या राशि:
मिश्रित परिणाम वाला दिन है। नए लोगों से परिचय होगा। नए व्यवसायिक अवसर मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाद से बचें। समस्याएं दूर होंगी। लेन-देन में समझदारी बरतें।
शुभ रंग: हरा
तुला राशि:
समस्याओं भरा दिन है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। लापरवाही न करें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से बचें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: नीला
वृश्चिक राशि:
खुशियों भरा दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान को नए कोर्स में प्रवेश दिला सकते हैं। घर पर अतिथि आगमन खर्च बढ़ाएगा। नए साथी से मुलाकात दिल में उथल-पुथल कर सकती है। शौक पर खर्च होगा, अतः बेवजह खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
धनु राशि:
विशेष अवसरों वाला दिन है। आवश्यकताएं पूरी होंगी। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें। काम सोच-समझकर करें। किए गए वादे पूरे करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
मकर राशि:
उलझनों भरा दिन है। जमीन-जायदाद का मामला सुलझ सकता है। पेंडिंग काम पूरे करने की कोशिश करें। कोर्ट-कचहरी के मामले फायदेमंद रहेंगे। जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। संतान से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी
कुंभ राशि:
आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में साथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। पारिवारिक मामलों को घर में ही निपटाएं। वाणी पर संयम रखें। विरोधी की बातों में न आएं। पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
मीन राशि:
नौकरी में शुभ अवसर मिलेंगे। पुरानी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। घूमने-फिरने में खर्च होगा। काम पर ध्यान देना जरूरी है। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। नया कुछ करने की इच्छा जागेगी।
शुभ रंग: नारंगी