Home Himachal Himachal Una 2 Children Died Making Reels Pond News Update | हिमाचल...

Himachal Una 2 Children Died Making Reels Pond News Update | हिमाचल में रील बनाने के दौरान 2 बच्चों की मौत: खड्ड में नहाने गए थे 4 बच्चे, एक को बचाने के लिए दूसरा भी कूदा – Amb News

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रील बनाने के दौरान हुए हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जोल उप तहसील के सोहारी में मंगलवार शाम को चार बच्चे खड्ड में नहाने गए थे। नहाने के बाद वे रील बनाने लगे। रील बनाते समय 16 वर्षीय सक्षम ठाकुर ढांक से नीचे गिर गया।

.

उसे बचाने की कोशिश में 17 वर्षीय आद्विक परमार भी नीचे गिर गया। हादसे में आद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सक्षम खड्ड के पानी में नीचे चला गया। मौके पर मौजूद दो अन्य किशोर अक्षय और आर्यन घबराकर वहां से भाग गए।

घायल आद्विक ने पुलिस को सूचना दी। उसे पहले निजी अस्पताल और फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लापता सक्षम की तलाश के लिए एएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद ली। स्थानीय गोताखोरों ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद खड्ड से सक्षम का शव बरामद किया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।