Home Health पटियाला सड़क हादसे के बाद राजिंदरा अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर...

पटियाला सड़क हादसे के बाद राजिंदरा अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, घायलों का जाना हाल

देखिए राजिंदरा अस्पताल से ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए स्वास्थ्य मंत्री ने हादसे को लेकर क्या कहा।

6 August 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पटियाला के आलोवाल में संत बाबा ईश्वर सिंह जी राड़ा साहिब वालों के जन्म स्थान जा रही संगत की गाड़ी के भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह राजिंदरा अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और डॉक्टरों व स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज तथा हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से उपचार की पूरी जानकारी भी ली और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।