Hindi English Punjabi

Haryana heat wave yellow alert weather And Temperature Change Update | advisory issued cattle keepers | हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट: 4 जिलों का तापमान 40 पार, हिसार रहा सबसे गर्म, 3-4 दिन और बढ़ेगी गर्मी – Bhiwani News

7

हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं हीट वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं पशु और पक्षियों को हीट वेव से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं आगामी तीन-चा

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी अपडेट।

मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी अपडेट।

पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी

भिवानी के डीसी महावीर कौशिक ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे पशुधन को हीट-वेव यानी लू अथवा अत्यधिक गर्मी से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पशुपालन की एडवाइजरी के बारे पशु पालकों में जागरूकता लाएं। जिले में गर्मी की लहर की स्थिति पर नजर रखें।

पशुपालन विभाग ने किसानों एवं पशुपालकों को सलाह दी गई है कि अपने पशुओं के लिए आवास गृह, पशु शेड की व्यवस्था करें। दोपहर में पशुओं को छायादार वृक्षों के नीचे आराम कराएं। 45 डिग्री से अधिक तापमान होने पर पशुओं के आवास गृह की खिड़की दरवाजों पर गीले पर्दे से बचाव करें। दुधारू पशुओं के लिए कूलर की व्यवस्था भी की जा सकती है। पशुओं एवं पक्षियों के लिए दिन में 4-5 बार स्वच्छ एवं ठण्डे जल की व्यवस्था करे।

भिवानी के डीसी महावीर कौशिक

भिवानी के डीसी महावीर कौशिक

पशुपालक यह बरतें सावधानी एडवाइजरी के अनुसार पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करें। सुनिश्चित करें कि पानी ठंडा और साफ हो। पशुओं के लिए छाया की व्यवस्था करें, जैसे कि पेड़ या छत। पशुओं को ठंडे और पौष्टिक चारा दें। पशुओं को दिन के ठंडे समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलना और थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और हीट स्ट्रोक के लक्षणों की जांच करें।

पशु के हीट स्ट्रोक के लक्षण- पशु के शरीर से अत्यधिक पसीना आना, पशु की सांस लेने की दर तेज होना, पशु का बेहोश होना या अस्थिर चलना व पशु के शरीर का तापमान अधिक होना आदि लक्षण है।

पशुधन की आपातकालीन स्थिति में क्या करें यदि पशु में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पशु को ठंडे पानी से नहलाएं या उसके शरीर पर गीले तौलिये रखें। पशु को छाया में रखें और उसे ठंडा तथा आरामदायक वातावरण प्रदान करें। इन सावधानियों और एडवाइजरी का पालन करके, पशुपालक अपने पशुओं को हीट वेव से बचा सकते हैं।

23 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान चंडीगढ़ — 38.8 डिग्री अंबाला — 39.1 डिग्री हिसार — 41 डिग्री नारनौल — 39.2 डिग्री रोहतक — 40.9 डिग्री भिवानी — 39.6 डिग्री सिरसा — 40 डिग्री चरखी दादरी–38.2 डिग्री फरीदाबाद –38.9 डिग्री गुरुग्राम — 37.9 डिग्री झज्जर — 37.8 डिग्री जींद — 39.2 डिग्री मेवात — 38.1 डिग्री पलवल — 40.8 डिग्री पानीपत — 38.6 डिग्री रेवाड़ी — 37.8 डिग्री सोनीपत — 39.3 डिग्री

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट भिवानी जिले में 2.1 डिग्री की हुई। जिसके बाद भिवानी का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में 1 डिग्री हुई। इसके बाद नारनौल का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।