September 24,2026 Fact Recorder
Box Office Collection Day 48: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला 48वें दिन भी जारी है। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
48वें दिन भी करोड़ों में कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 48वें दिन करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन बढ़कर 284.93 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 336.45 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 35.75 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 372.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘Toxic’ और ‘Peddi’ को छोड़ा पीछे
वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने यश की ‘Toxic’ और राम चरण की ‘Peddi’ को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘Toxic’ ने करीब 345 करोड़ रुपये, जबकि ‘Peddi’ ने लगभग 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अब ‘हनुमान अंश’ के सामने 2026 की दूसरी बड़ी फिल्म ‘Border 2’ का कलेक्शन है, जिसने करीब 464 करोड़ रुपये की कमाई की है।
400 करोड़ क्लब पर नजर
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर अब 400 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। फिल्म के 50 दिन पूरे होने वाले हैं और इसके बावजूद सिनेमाघरों में इसकी कमाई जारी है।
कम बजट में बनी फिल्म का इस स्तर तक पहुंचना इसे 2026 की चर्चित बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल करता है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘हनुमान अंश’ 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।












