Home Business सोना हुआ महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए आज के ताजा रेट

सोना हुआ महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए आज के ताजा रेट

14 May 2026 Fact Recorder

Business Desk: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में दोनों धातुएं कमजोर खुली थीं, लेकिन बाद में सोना फिर से मजबूत हो गया।

MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर करीब 1,62,118 रुपये तक पहुंच गया। वहीं चांदी के जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट की कीमत लगभग 2,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखी।

पिछले कारोबारी दिन चांदी 3,00,238 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जबकि आज यह गिरावट के साथ 2,98,373 रुपये पर खुली। कारोबार के दौरान इसमें हल्की रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन कीमतें दबाव में रहीं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार द्वारा सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। इसी वजह से बीते दिन दोनों धातुओं में तेज उछाल आया था।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

शहर22 कैरेट सोना (10 ग्राम)24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
Delhi₹1,48,660₹1,62,160
Mumbai₹1,48,510₹1,62,010
Ahmedabad₹1,48,560₹1,62,060
Chennai₹1,50,010₹1,63,680
Kolkata₹1,48,510₹1,62,010
Hyderabad₹1,48,510₹1,62,010
Jaipur₹1,48,660₹1,62,160
Lucknow₹1,48,660₹1,62,160
Chandigarh₹1,48,660₹1,62,160