Home Gallery सीएम दी योगशाला के तहत निःशुल्क योग शिविर

सीएम दी योगशाला के तहत निःशुल्क योग शिविर

श्री आनंदपुर साहिब, 23 जून 2026 Fact Recorder

Punjab Desk : मुख्यमंत्री की योगशाला योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब में नियमित रूप से योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। योग सत्रों में प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का प्रशिक्षण दिया गया तथा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब की योग प्रशिक्षक दीक्षा द्वारा कबीर मंदिर, शिव मंदिर, माइटी खालसा स्कूल, मीढ़वा तथा चरण गंगा स्टेडियम में योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों में सभी आयु वर्ग के लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही बच्चों के लिए मनोरंजक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला।

योग प्रशिक्षक ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क योग शिविर से जुड़ने और इसका लाभ उठाने की अपील की।