अयोध्या: 26 June 2026 Fact Recorder
National Desk : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान राशि के कथित ग*बन और चो*री के मामले में पुलिस ने पहली ए*फआई*आर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्री कृष्ण मोहन की शिकायत के आधार पर की गई है।
राम जन्मभूमि कोतवाली में दर्ज ए*फआई*आर में आठ से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। यह कदम विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने का दावा किया गया है।
ए*फआई*आर में गब*न, धो*खाधड़ी और आप*राधिक साजिश जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दायरे में मंदिर के कुछ सेवकों और दान राशि की गिनती करने वाले कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मामले में कुछ आरो*पियों को गि*रफ्तार भी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
इसके साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि एसआईटी की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।











