Fatehgarh Sahib Sri Akal Takht Sahib Jathedar announcement | श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का बड़ा ऐलान: बेअदबी की घटनाओं पर कार्रवाई करेंगे, सिख इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने फतेहगढ़ साहिब में महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की किसी भी घटना पर तुरंत सू-मोटो कार्रवाई की जाएगी।

.

फतेहगढ़ साहिब पहुंचे जत्थेदार ने शहीदों की धरती को नमन किया। उन्होंने इस पवित्र स्थान पर सिख पंथ की चढ़दी कला के लिए अरदास की। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह महान कुर्बानी अविस्मरणीय है।

सिख पंथ की एकता पर दिय जोर

जत्थेदार ने सिख पंथ की एकता पर जोर दिया। उन्होंने एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में सिख इतिहास के साथ अन्याय हो रहा है। स्कूलों में केवल उन युद्धों का जिक्र है जिनमें सिख सेना को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सिखों की विजय गाथाएं और बलिदान की कहानियां पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हैं। इस विषय पर पाठ्यक्रम में सुधार की आवश्यकता है।