Hindi English Punjabi

Fatehabad-Tohana-haryana-vyapar-mandal-protest-pahalgam-attack-torch-rally-update | टोहाना में संगठनों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला: पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, व्यापार मंडल का मशाल जलाकर किया प्रदर्शन – Tohana News

17

टोहाना में पाकिस्तान का पुतला फूंकते व्यापारी।

हरियाणा व्यापार मंडल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में फतेहाबाद जिले के टोहाना में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल कार्यालय से लक्कड़ मार्केट तक मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन में शहर की 15 सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान

मशाल जलाकर पाक का पुतला फूंकते व्यापार मंडल पदाधिकारी।

मशाल जलाकर पाक का पुतला फूंकते व्यापार मंडल पदाधिकारी।

दुकानदारों ने टॉर्च जलाकर किया सहयोग

इस दौरान विरोध प्रदर्शन जहां से भी निकला, दुकानदारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रदर्शन में सहयोग किया। व्यापार मंडल प्रधान मन्नू सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में सभी ने लक्कड़ मार्केट में पाकिस्तान का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल प्रधान मन्नू सिंगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमन मडिया और सुरेंद्र जैन शामिल थे।

सरकार से कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

टॉर्च जलाकर मार्च निकालते दुकानदार।

टॉर्च जलाकर मार्च निकालते दुकानदार।

मोदी पर भरोसा, मुंहतोड़ देंगे जवाब

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शहर पर भारत की जनता को पूरा भरोसा है, वे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लिए फैसलों से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।