Home Haryana Fatehabad, Jakhal Police Station, Cobra Snake Enters | Tohana News | टोहाना...

Fatehabad, Jakhal Police Station, Cobra Snake Enters | Tohana News | टोहाना में थाने में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा: 45 मिनट तक दहशत में रहे पुलिसकर्मी, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू – Tohana News

सांप को पकड़ते हुए पशु क्रूरता निवारण कमेटी के सदस्य।

फतेहाबाद जिले के जाखल पु थाने में बुधवार सुबह 5 बजे एक कोबरा सांप घुस गया। पांच फीट लंबे जहरीले सांप को देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सांप करीब 45 मिनट तक थाने के एक कोने में बैठा रहा। जिसके बाद पशु क्रूरता निवारण कमेटी को सूचित किया गया।

जानकारी के अनुसार टोहाना के जाखल पुलिस थाने में पांच फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे संभाल लिए। इसके बाद उन्होंने पशु क्रूरता निवारण कमेटी के सदस्य और स्नेक कैचर नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी।

कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

नवजोत सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। विशेषज्ञों के अनुसार कोबरा में न्यूरोटॉक्सिक वेनम यानी जहर पाया जाता है। जाखल थाने में यह पहली बार नहीं है जब कोई वन्य जीव पहुंचा हो। इससे पहले भी थाने के स्टोर रूम में मॉनिटर लिजर्ड देखा गया था। हालांकि मॉनिटर लिजर्ड विषहीन प्रजाति का होता है।