Home Punjabi Faridkot Second Illegal De Addiction Center Sealed 36 Hours News Update |...

Faridkot Second Illegal De Addiction Center Sealed 36 Hours News Update | फरीदकोट में 36 घंटे में दूसरा नशा मुक्ति केंद्र सील: बिना लाइसेंस के चल रहा था, 40 मरीजों को छुड़वाया, अस्पताल भेजा – Faridkot News

गोलेवाला गांव में अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़।

फरीदकोट में एक और अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़। जिला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोलेवाला गांव में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया। न्यू लाइफ यूथ फाउंडेशन सोसाइटी के नाम पर चल रहे इस केंद्र में करीब 40 मरी

.

एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के निर्देश पर डीएसपी फरीदकोट त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं। साथ ही डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर और सिविल सर्जन डॉ. चंद्रशेखर कक्कड़ की हिदायत पर अनाधिकृत रूप से चल रहे नशा मुक्ति केन्द्रों की जांच के लिए गठित टीम के सदस्य डिप्टी मेडिकल कमिश्नर फरीदकोट डॉ. विश्वदीप गोयल, एसएमओ डॉ. राजीव भंडारी, ड्रग इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह सहित अन्य सिविल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि केंद्र के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। न ही यहां कोई डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ या काउंसलर मौजूद थे। केंद्र के संचालक हरमिंदर सिंह, मनिंदर सिंह और मनदीप सिंह छापेमारी से पहले ही फरार हो गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले 36 घंटों में यह फरीदकोट में पकड़ा गया दूसरा अवैध नशा मुक्ति केंद्र है। इससे पहले सादिक रोड पर भी एक अवैध केंद्र को सील किया गया था। प्रशासन अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा।

छापेमारी से पहले फरार हुए केंद्र के संचालक-डीएसपी इस मौके पर डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि छापेमारी से पहले ही केंद्र के संचालक फरार हो गए और प्रशासन ने केंद्र को सील कर दिया है। यहां पर संचालकों के पास ना तो कोई डॉक्टर था और ना ही कोई नर्सिंग स्टाफ या काउंसलर था। वह अपने तरीके से ही लोगों का इलाज कर रहे थे। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।