12 May 2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: Esha Deol ने हाल ही में अपने नए लग्जरी विला प्रोजेक्ट की घोषणा के दौरान पिता Dharmendra को याद करते हुए भावुक बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते थे।
मुंबई में आयोजित एक इवेंट में ईशा ने The House of Abhinandan Lodha के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया। इस प्रोजेक्ट के तहत वह अलीबाग में लग्जरी विला डेवलपमेंट पर काम करेंगी।
इवेंट के दौरान ईशा ने बताया कि धर्मेंद्र उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम थे। उन्होंने कहा, “मैं और पापा आर्ट और लैंडस्केप्स पर घंटों बात करते थे। वो हमेशा कहते थे- ‘लगे रहो बेटे, करते रहो।’ उनके यही शब्द आज भी मुझे आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।”
पिता को याद करते हुए ईशा भावुक नजर आईं और कहा कि उनकी काबिलियत पर धर्मेंद्र का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है।













