05 May 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के परिणाम में असफल होने के बाद एक छात्र ने आ*त्महत्या कर ली। यह मामला अन्नाडेल के ठाकुर बाग इलाके का है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
मृ*तक की पहचान निखिलेष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 4 मई को जब 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ, तो वह परीक्षा में असफल हो गया। इस बात से वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया और उसी शाम उसने अपने घर में पंखे से फं*दा लगाकर अपनी जीवन लीला स*माप्त कर ली।
घटना की सूचना उसके एक मित्र ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में छात्र का श*व फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई है। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला प्रथम दृष्टया आ*त्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने भी किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है।













