Home Hindi चीन में भीषण लैंडस्लाइड से तबाही, 8 की मौ*त, 34 लापता; कई...

चीन में भीषण लैंडस्लाइड से तबाही, 8 की मौ*त, 34 लापता; कई इमारतें मलबे में दबीं

18 July 2026 Fact Recorder

International Desk:  चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग के पेंगशुई काउंटी में शुक्रवार को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 लोग लापता बताए जा रहे हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 10 से अधिक रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं और 1,100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सरकारी मीडिया के अनुसार, राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से 10 लोगों को जीवित निकाला गया, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर 800 से अधिक बचावकर्मी लगातार राहत कार्य में जुटे हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

सुरक्षा के मद्देनजर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, ताकि किसी भी अतिरिक्त खतरे से बचा जा सके।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भी भेजी है, जिसमें टेंट, फोल्डिंग बेड और आपातकालीन किट शामिल हैं।