18 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब DA और DR बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, जिससे एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।
सरकार आमतौर पर साल में दो बार—जनवरी और जुलाई—महंगाई भत्ते में बदलाव करती है। इस बार की बढ़ोतरी का असर कर्मचारियों की अप्रैल 2026 की सैलरी में दिखाई देगा। साथ ही जनवरी से मार्च 2026 तक का एरियर भी दिया जाएगा।
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो पहले 58 फीसदी DA के हिसाब से उसे 29,000 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब 60 फीसदी DA होने पर यह रकम 30,000 रुपये हो जाएगी। यानी कर्मचारी की मासिक सैलरी में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
क्योंकि नया DA 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, इसलिए ऐसे कर्मचारी को जनवरी, फरवरी और मार्च के लिए कुल 3,000 रुपये का एरियर भी मिलेगा।
पेंशनर्स को भी इसी तरह राहत मिलेगी। यदि किसी पेंशनर की मूल पेंशन 60,000 रुपये है, तो 58 फीसदी DR के अनुसार उसे 34,800 रुपये मिल रहे थे। अब 60 फीसदी DR लागू होने के बाद उसे 36,000 रुपये मिलेंगे। यानी उसकी मासिक पेंशन में 1,200 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
इस तरह केंद्र सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों की आमदनी में सीधा इजाफा होगा।













