CRPF में 9,175 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से आवेदन; SSC GD परीक्षा 27 अप्रैल से

16 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। CRPF में 9,175 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है, वहीं SSC GD भर्ती परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। इसके अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी 2,442 पदों पर भर्ती होगी।

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026

CRPF ने कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9,175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर करना होगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। अधिकांश पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है, जबकि कुछ तकनीकी पदों के लिए 21 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

SSC GD परीक्षा की तारीखें जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 30 मई 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा CAPFs, SSF और Assam Rifles के पदों के लिए होगी।

SSC ने इस बार उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपनी पसंद का सप्ताह चुनने की सुविधा भी दी है। परीक्षा चार चरणों में होगी:

  • 27 अप्रैल से 2 मई
  • 4 मई से 9 मई
  • 18 मई से 23 मई
  • 25 मई से 30 मई

नोएडा एयरपोर्ट में 2,442 पदों पर भर्ती

Noida International Airport में 2,442 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर जैसे पद शामिल हैं। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अनुमानित वेतन 25,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह होगा, जबकि लोडर पद पर 15,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिल सकती है।