September 14,2026 Fact Recorder
National Desk: लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे।
CM योगी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।












