August 10,2026 Fact Recorder
National Desk: गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देश के प्रति गर्व और उत्साह देखने को मिला। इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।












