Home Hindi चमोली की नीति घाटी में बादल फटा, तेज बारिश और बाढ़ से...

चमोली की नीति घाटी में बादल फटा, तेज बारिश और बाढ़ से भारी तबाही; कई इलाकों में दहशत

August 11,2026 Fact Recorder

National Desk:  उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में बादल फटने के बाद हालात बिगड़ गए। तेज बारिश के साथ अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

बादल फटने के बाद नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और कई जगहों पर मलबा आने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राहत और बचाव दल मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों में हालात का जायजा लिया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों व संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य और नुकसान का आकलन जारी है।