Home Hindi छात्रों के कानूनी बचाव के लिए CJP का लीगल फंड, कपिल सिब्बल...

छात्रों के कानूनी बचाव के लिए CJP का लीगल फंड, कपिल सिब्बल ने ₹1 करोड़ देने का किया ऐलान

28 July 2026 Fact Recorder

National Desk:  वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बनाए गए लीगल फंड में 1 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की है। यह फंड हालिया आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों और प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने का डर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी गिरफ्तार छात्रों को कानूनी सहायता दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट समेत देशभर के वकीलों के संपर्क में है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में जहां भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों या प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वहां उन्हें कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मांग की कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए।

सिब्बल ने कहा, “मैंने अपनी ओर से 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है और देशभर के वकीलों से अपील करता हूं कि वे भी इस फंड में सहयोग करें, ताकि प्रभावित छात्रों और प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता मिल सके।”

उन्होंने यह भी बताया कि CJP एक वेबसाइट शुरू करेगी, जिस पर उन छात्रों के नाम और विवरण प्रकाशित किए जाएंगे, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऐसे वकील भी जुड़ सकेंगे, जो बिना फीस या अन्य किसी माध्यम से कानूनी सहायता देना चाहते हैं।