16 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: चीन ने पहली बार दक्षिण चीन सागर के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा है कि चीन ने Scarborough Shoal के प्रवेश मार्ग पर जहाजों और फ्लोटिंग बैरियर की तैनाती कर दी है। इससे फिलीपींस के साथ तनाव और बढ़ गया है।
सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, चीन ने चार मछली पकड़ने वाली नौकाएं, एक कोस्ट गार्ड या नौसैनिक जहाज और लगभग 352 मीटर लंबा फ्लोटिंग बैरियर तैनात किया है। इनकी तैनाती इस तरह की गई है कि शोल के प्रवेश मार्ग को लगभग पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।
यह इलाका दुनिया के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि वैश्विक समुद्री व्यापार का करीब 33 प्रतिशत हिस्सा दक्षिण चीन सागर के रास्ते गुजरता है। Philippines, Japan, China, Taiwan और Singapore जैसे देशों का बड़ा व्यापार इसी समुद्री मार्ग पर निर्भर है। अगर चीन इस रास्ते पर स्थायी नियंत्रण स्थापित करता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की सप्लाई चेन और ऊर्जा परिवहन पर पड़ सकता है।
फिलीपींस का आरोप है कि चीन इस क्षेत्र में अपना कब्जा मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता जे टैरिएला के मुताबिक, चीन ने न सिर्फ फ्लोटिंग बैरियर लगाया है, बल्कि इलाके के आसपास अतिरिक्त जहाज और पनडुब्बियां भी तैनात की हैं
Philippines का कहना है कि Scarborough Shoal उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र में आता है। 2016 में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत ने भी फिलीपींस के दावे का समर्थन करते हुए कहा था कि चीन का वहां अवरोध लगाना अवैध है। हालांकि, चीन इस फैसले को नहीं मानता और 2012 से इस इलाके पर प्रभावी नियंत्रण बनाए हुए है।











