Home Uttarakhand Chardham Yatra 2025 इस वर्ष 2000 भक्त एक घंटे में केदारनाथ में...

Chardham Yatra 2025 इस वर्ष 2000 भक्त एक घंटे में केदारनाथ में दर्शन करने में सक्षम होंगे – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

इस बार केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सके, इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति खाका तैयार करने में जुट गई है। कपाटोद्घाटन के दिन से धाम में प्रति घंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही मौसम और यात्रियों के हिसाब से व्यवस्थाएं की जाएंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो

केदारनाथ यात्रा दो मई से शुरू हो रही है। लोक निर्माण विभाग गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ की सफाई में जुटा है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में टीम श्रीबदरीनाथ धाम पहुंच गई है। टीम जल्द केदारनाथ भी जाएगी, जिससे दो मई से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियां पूरी की जा सके। इस बार बीकेटीसी केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए कमर कस चुकी है।

Kedarnath: मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरे पर प्रतिबंध, रील-वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई