चंडीगढ़-हरियाणा खबर: मंत्री विज ने अंबाला और चंडीगढ़ के बीच मेट्रो संचालन की मांग की

चंडीगढ़-हरियाणा खबर: मंत्री विज ने अंबाला और चंडीगढ़ के बीच मेट्रो संचालन की मांग की

18 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला और चंडीगढ़ के बीच मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने हाल ही में इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और अपनी मांग रखी। अनिल विज ने कहा कि चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है, जहां कामकाज और व्यापार के लिए रोजाना हरियाणा और पंजाब के लोग आते-जाते हैं। लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने का एकमात्र माध्यम सड़क मार्ग है, जो अक्सर भीड़भाड़ वाला होता है। इसलिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के समग्र विकास के लिए इस मार्ग पर मेट्रो रेल सेवा की जरूरत है। इसके अलावा, ऊर्जा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर भी गर्व व्यक्त किया और इसे पूरे देश के लिए गौरव की बात बताया।