आपदा प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र ने हिमाचल को दिए 2006.40 करोड़ रुपये

आपदा प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र ने हिमाचल को दिए 2006.40 करोड़ रुपये

18 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Himachal Desk: केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2023 में आई बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के लिए ₹2,006.40 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की है। यह निर्णय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा लिया गया। इसमें से ₹1,504.80 करोड़ रुपये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार की हिस्सेदारी होगी।

गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपदाओं के समय राज्यों के साथ बिना किसी भेदभाव के मजबूती से खड़ी है। इस दिशा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2023 के बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के लिए ₹2,006.40 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की। इसमें ₹1,504.80 करोड़ रुपये NDRF के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण फंडिंग विंडो से केंद्र का हिस्सा होगा।

गृह मंत्रालय ने इस आपदा से राहत व पुनर्वास के लिए दिसंबर 2023 में भी हिमाचल प्रदेश को ₹633.73 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी थी। वित्त वर्ष 2024-25 में मोदी सरकार की ओर से राज्यों को NDRF और SDRF के अंतर्गत ₹25,425.16 करोड़ की राशि प्रदान करना आपदा प्रबंधन के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता का प्रतीक है।

केंद्र सरकार ने शहरी बाढ़ (₹3,075.65 करोड़), भूस्खलन (₹1,000 करोड़), जंगल की आग (₹818.92 करोड़), बिजली गिरने (₹186.78 करोड़) और सूखे (₹2,022.16 करोड़) के अलावा कई खतरों के जोखिम को कम करने के लिए ₹7,253.51 करोड़ रुपये के समग्र वित्तीय परिव्यय के साथ कई शमन परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। यह अतिरिक्त सहायता केंद्र की ओर से राज्यों को SDRF में जारी की गई धनराशि के अतिरिक्त है, जो पहले से ही राज्यों के पास है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार ने SDRF के तहत 28 राज्यों को ₹20,264.40 करोड़ रुपये और NDRF के तहत 19 राज्यों को ₹5,160.76 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (ADRFF) से 19 राज्यों को ₹4,984.25 करोड़ रुपये और NDRF से आठ राज्यों को ₹719.72 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की प्राकृतिक आपदाओं के चलते राहत राशि के रूप में ₹2,006.40 करोड़ रुपये की पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में संकट से निपटने तथा आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने में मोदी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता आपदा पीड़ित नागरिकों को महत्वपूर्ण संबल है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सती, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है।