Home Haryana पंचकूला कोर्ट में जश्न: बंगाल में BJP सरकार की खबर पर वकीलों...

पंचकूला कोर्ट में जश्न: बंगाल में BJP सरकार की खबर पर वकीलों ने बांटे लड्डू

05 May 2026 Fact Recorder 

Haryana Desk:  हरियाणा के पंचकूला स्थित जिला न्यायालय परिसर में उस समय उत्सव का माहौल बन गया, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खबर सामने आई। इस खबर के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कोर्ट परिसर में लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

सुबह से ही न्यायालय परिसर में इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा चल रही थी। जैसे ही सरकार गठन की पुष्टि हुई, वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। कई अधिवक्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

इस दौरान अधिवक्ता भाग सिंह नेगी ने कहा कि यह नतीजा जनता के विश्वास का प्रतीक है और उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार जनहित में काम करेगी। वहीं अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा ने इसे देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया।

इसके अलावा अधिवक्ता राजेश कौल, पंकज भंवरा, दीपांशु सिनसिनवार और रणधीर सिंह समेत कई वकीलों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस खुशी को साझा किया और मिठाइयां बांटीं।