Home Education CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: 17 अप्रैल के बाद कभी भी आ सकते...

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: 17 अप्रैल के बाद कभी भी आ सकते हैं नतीजे, डिजिलॉकर पर ऐसे मिलेगा स्कोरकार्ड

15 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:  सीबीएसई कक्षा 10वीं के करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड से जुड़े संकेतों और डिजिलॉकर-उमंग ऐप पर जारी अपडेट्स के मुताबिक, रिजल्ट 17 अप्रैल के बाद किसी भी समय जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि CBSE ने नया दो-चरणीय परीक्षा मॉडल लागू किया है। बोर्ड चाहता है कि छात्र 15 मई से शुरू होने वाली सुधार परीक्षा (सेशन-2) की तैयारी समय पर कर सकें।

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स और डिजिलॉकर पर देख सकेंगे। जिन छात्रों की APAAR ID उनके CBSE रिकॉर्ड से लिंक है, उन्हें डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट तुरंत मिल जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • DigiLocker
  • UMANG App

डिजिलॉकर पर मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। अगर APAAR ID लिंक नहीं है, तो भी छात्र पहले से डिजिलॉकर अकाउंट बनाकर रिजल्ट आने पर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।