Home Hindi कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु अपनी एक...

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु अपनी एक साल की तनख़्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की

इंसानियत और सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखते हुए, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए बाढ़ प्रभावित

होशियारपुर, 02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  इंसानियत और सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखते हुए, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपनी एक साल की तनख़्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की। बीते दिन टांडा दौरे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उन्होंने यह चैक सौंपा।
डॉ. रवजोत ने इस मौके पर बताया कि उनकी कुल वार्षिक तनख़्वाह 12 लाख रुपए है, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब के कई जिलों में आई प्राकृतिक आपदा ने आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे समय में सरकार और समाज के हर वर्ग को मिलकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते हर व्यक्ति का यह फ़र्ज़ बनता है कि वह ज़रूरतमंदों के साथ खड़ा हो और उनके दुख-दर्द को बांटे।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी अपील की कि सक्षम लोग और सामाजिक संस्थाएं आगे आकर मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करें ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है और जिला प्रशासन को राहत कार्यों में पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यह योगदान केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संदेश है कि पंजाब का हर नागरिक इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ है। उन्होंने भरोसा जताया कि मिलजुल कर हम इस आपदा से पार पाएंगे और प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन की ओर लौटाने में सफल होंगे।