August 22,2026 Fact Recorder
National Desk: उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक अवैध कमर्शियल ढांचों को बुलडोजर से हटाया जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद है और कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई है।












