Home Uttarakhand Bulandshahr के Roorkee News युवा चार दोस्तों के साथ एक कंपनी की...

Bulandshahr के Roorkee News युवा चार दोस्तों के साथ एक कंपनी की कार में आए थे, डूबने के बाद लापता हो गया – Roorkee News

चार दोस्तों के साथ कंपनी के काम से रुड़की आए बुलंदशहर निवासी एक युवक का गंगनहर किनारे घूमते हुए अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

ट्रेंडिंग वीडियो

ऋतिक कुमार (21) दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले ऋतिक अपने चार दोस्तों के साथ कंपनी के काम से रुड़की आया था। रविवार को कंपनी का काम समाप्त होने के बाद वह दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे घूमने गया था। बताया जा रहा है कि इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरा।

Roorkee: दर्दनाक हादसा…ट्रक की टक्कर से चाची और डेढ़ साल के भतीजे की मौत, युवक घायल

ऋतिक को गंगनहर में डूबता देख उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह देखते ही देखते गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने सूचना युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रात में ही रुड़की पहुंचे और पुलिस के साथ उसकी गंगनहर में तलाश की।

वहीं, सोमवार सुबह हरिद्वार से एसडीआरएफ की टीम रुड़की पहुंची और सोलानी पार्क से लेकर गणेशपुर पुल तक युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि युवक की लगातार तलाश की जा रही है।