Home Chandigarh चंडीगढ़ के कई स्कूलों को ब*म से उड़ाने की धमकी, स्कूल खुलने...

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को ब*म से उड़ाने की धमकी, स्कूल खुलने के पहले ही दिन आया ईमेल

01 July 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk:  गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शहर के केंद्रीय विद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंच रहे थे, उसी दौरान स्कूल प्रबंधन को धमकी वाले ईमेल मिलने शुरू हुए। ईमेल में स्कूल परिसरों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है। एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।