Home Education IBPS PO भर्ती 2026: 6,715 पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर निकली...

IBPS PO भर्ती 2026: 6,715 पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और बैंकवार सीटें

01 जुलाई 2026  Fact Recorder

Education Desk:  इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सीआरपी पीओ/एमटी-XVI भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6,715 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन बैंकों में होगी भर्ती?

आईबीपीएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न बैंकों में रिक्त पद इस प्रकार हैं—

बैंकरिक्त पद
बैंक ऑफ बड़ौदा1,900
केनरा बैंक1,500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र1,100
इंडियन ओवरसीज बैंक550
पंजाब नेशनल बैंक504
बैंक ऑफ इंडिया500
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया500
पंजाब एंड सिंध बैंक161
इंडियन बैंकपदों की संख्या घोषित नहीं
यूको बैंकपदों की संख्या घोषित नहीं
यूनियन बैंक ऑफ इंडियापदों की संख्या घोषित नहीं
कुल6,715

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा और आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा—

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  • साक्षात्कार (Interview)

सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

आईबीपीएस ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।