5 July 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए स्वयं सड़क पर कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल हुए और आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
अभियान के दौरान लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के लिए सहयोग करने की अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना बताया गया।
इस पहल को लेकर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।













