Home Haryana Bhiwani village Purnapura Nitin Kumar died drowned in pond | भिवानी में...

Bhiwani village Purnapura Nitin Kumar died drowned in pond | भिवानी में युवक जोहड़ में डूबा: भैंसों को लेकर गया था नाबालिग, पैर फिसलने से पानी में गिरा, मौत – Bhiwani News

भिवानी के गांव पूर्णपुरा में एक नाबालिग युवक जोहड़ में डूब गया। जब तक ग्रामीणों ने उसे संभाला और जोहड़ से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान गांव पूर्णपुरा निवासी करीब 15 वर्षीय नितिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नितिन कुमार सोमवार शाम को अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर गया था। इस दौरान नितिन का पांव फिसल गया और वह जोहड़ में गिर गया। वहीं तैरना नहीं आने के कारण नितिन जोहड़ में डूब गया।

जब परिवार वालों को पता लगा तो उन्होंने नितिन को संभाला, लेकिन तब तक नितिन की मौत हो चुकी थी। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।