पहलगाम हमले की बरसी से पहले छलका परिवारों का दर्द, बोले- यह जख्म कभी नहीं भरेगा

21 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  Pahalgam terror attack की पहली बरसी से पहले पीड़ित परिवारों का दर्द फिर सामने आ गया है। पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को Baisaran Valley में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। एक साल बाद भी परिवार उस दर्दनाक दिन को नहीं भूल पाए हैं।

हमले में मारे गए Kastubh Ganbote की पत्नी Sangeeta Ganbote ने कहा कि यह जख्म जिंदगी भर नहीं भरेगा। उनके मुताबिक, पति की मौत के बाद पूरी जिंदगी बदल गई है और वह आज भी उसी सदमे में जी रही हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

वहीं, हमले में जान गंवाने वाले Prashant Kumar Satpathy की पत्नी Priyadarshini Acharya ने बताया कि पति के जाने के बाद परिवार का सहारा छिन गया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कुछ आर्थिक मदद मिली है, लेकिन नौकरी का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से जल्द सहायता देने की अपील की।

हमले की बरसी से पहले Indian Army ने भी सख्त संदेश दिया है। सेना ने कहा कि “भारत भूलता नहीं” और जरूरत पड़ने पर जवाब निर्णायक होगा। हमले के बाद भारत ने Operation Sindoor चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।